कैमूर में जनता की आवाज पर प्रशासन का एक्शन!

जिला जनता दरबार में पहुंचे 52 आवेदन, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश

कैमूर में जनता की आवाज पर प्रशासन का एक्शन!

जिला जनता दरबार में पहुंचे 52 आवेदन, डीएम ने अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के सख्त निर्देश

जे टी न्यूज, भभूआ/कैमूर : आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को कैमूर जिले में विशेष जन-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक प्रशासनिक अधिकारियों ने आम लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और शिकायतें सुनीं।
समाहरणालय स्थित जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। जिला पदाधिकारी ने सभी मामलों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा के भीतर त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया।
वहीं, ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों के अनुसार जिला मुख्यालय स्तर पर अब तक 20 अधिकारियों ने 71 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। इसके अलावा जिले के सभी 11 प्रखंडों में 18 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां कुल 43 नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं एवं सुझाव रखे।
*जनता के द्वार पहुंच रहा प्रशासन*
जन-संवाद अभियान के दौरान अधिकारियों ने लोगों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याओं को समझा तथा संबंधित मामलों के समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रशासन का यह प्रयास सरकारी व्यवस्था और आम जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला नोडल पदाधिकारी ने बताया कि जन-संवाद के दौरान प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी। साथ ही सरकारी योजनाओं में आने वाली समस्याओं की पहचान कर पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। प्रशासन का उद्देश्य स्पष्ट है कि सरकारी तंत्र केवल कार्यालयों तक सीमित न रहे, बल्कि जनता के द्वार तक पहुंचे और लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।

Related Articles

Back to top button