महिला सशक्तिकरण के साथ संपन्न हुआ सम्मान समारोह
महिला सशक्तिकरण के साथ संपन्न हुआ सम्मान समारोह

जे टी न्यूज, नई दिल्ली: इंडियन प्राइवेट टीचर्स एसोसिएशन द्वारा शिक्षक दिवस पर आयोजित राजाराम मोहन राय ऑडिटोरियम इंडियन प्राइवेट शिक्षक सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में शिक्षा, सामाजिक सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य लोगों, निजी शिक्षकों, समाजसेवियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री संगम लाल गुप्ता, राष्ट्रीय महामंत्री ओबीसी मोर्चा एवं एमसीडी वाइस चेयरमैन मास्टर सत्यपाल सिंह सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। आचार्य देवेंद्र महाराज ने विशिष्ट अतिथि के रूप संबोधन किया।

समारोह में आईपीटीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. परमानंद मोदी, राष्ट्रीय महामंत्री अशोक राठौर, राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रह्लाद गुप्ता, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश शर्मा एवं राष्ट्रीय संयोजक रुपेश भारती सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।


