कुलपति द्वारा 2026-27 सत्र के अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
खेल एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी
कुलपति द्वारा 2026-27 सत्र के अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का कैलेंडर जारी
खेल एवं सांस्कृतिक विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के अंतर-महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आधिकारिक कैलेंडर जारी

जे टी न्यूज, दरभंगा: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के कर-कमलों द्वारा विश्वविद्यालय का वार्षिक खेल कैलेंडर जारी किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक दक्षता का साधन नहीं हैं, बल्कि यह मानसिक सशक्तिकरण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास का भी माध्यम है। विश्वविद्यालय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताएँ छात्रों में टीम भावना, सहयोग और उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ करती हैं। कुलपति ने सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अपेक्षा की कि वे आगामी प्रतियोगिताओं के लिए पूरी तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ये प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में खेल के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में भी सहायक सिद्ध होंगी।

खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय के निदेशक प्रो अजय नाथ झा ने कहा कि सत्र 2026-27 का यह खेल कैलेंडर विश्वविद्यालय की खेल संस्कृति को और सुदृढ़ करेगा। निदेशालय की ओर से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी प्रतियोगिताएँ नियमानुसार एवं समयबद्ध ढंग से सम्पन्न हों, ताकि विजयी टीमों एवं खिलाड़ियों का चयन आगामी अंतर-विश्वविद्यालय एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु समय पर किया जा सके। सभी संबद्ध महाविद्यालयों से अपेक्षा है कि वे खेल एवं शारीरिक शिक्षा निदेशालय तथा खेल एवं सांस्कृतिक विभाग के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन में सहयोग करें।
विश्वविद्यालय के खेल पदाधिकारी अमृत कुमार झा ने कहा कि कुलपति के दूरदर्शी एवं परिवर्तनकारी नेतृत्व में विश्वविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और न केवल ज़ोनल स्तर पर, बल्कि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी विश्वविद्यालय अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज करा रहा है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए जारी खेल कैलेंडर सभी महाविद्यालयों एवं विद्यार्थियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगा। विश्वविद्यालय यह सुनिश्चित करेगा कि सभी प्रतियोगिताएँ सुरक्षित, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हों। मैं आयोजक महाविद्यालयों से आग्रह करता हूँ कि वे निर्धारित समयसीमा के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन करें, जिससे टीम गठन एवं चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से आगे बढ़ सके। मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये प्रतियोगिताएँ छात्रों की प्रतिभा, अनुशासन और टीम भावना को और सशक्त बनाएंगी।
इस मौक़े पर खेल एवं संस्कृति विभाग के मनीष राज एवं सुमित कुमार झा आदि मौजूद रहें। अंतर- महाविद्यालय खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएँ (2026-27):-
कबड्डी (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- पी.जी. एथलेटिक्स, एल.एन.एम.यू., दरभंगा में दिनांक 18 से 20 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा।
कबड्डी (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन- एस.बी.एस.एस. कॉलेज, बेगूसराय में दिनांक 22 से 24 सितम्बर, 2026 को होगा।
किक-बॉक्सिंग, जूडो, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, कराटे एवं वुशु (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- पी.जी. एथलेटिक्स, एल.एन.एम.यू., दरभंगा में दिनांक 26 और 27 सितम्बर, 2026 को किया जाएगा।
हैंडबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- एम.एल.एस.एम. कॉलेज, दरभंगा में दिनांक 29 और 30 सितम्बर, 2026 को होगा।
वॉलीबाल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- एम.आर.जे.डी. कॉलेज, बेगूसराय (केंद्रीय स्थल : ओल्ड्स ब्वॉयज़ हॉस्टल, बाघा गुमटी, बेगूसराय) में दिनांक 03 से 05 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।
युवा उत्सव (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- खेल एवं सांस्कृतिक विभाग, एल.एन.एम.यू., दरभंगा में दिनांक 06 से 09 अक्टूबर, 2026 को होगा।
टेबल टेनिस (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- सी.एम. साइंस कॉलेज, दरभंगा में दिनांक 28 अक्टूबर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन ए.पी.एस.एम. कॉलेज, बरौनी में दिनांक 29 से 31 अक्टूबर, 2026 को होगी।
बैडमिंटन (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में दिनांक 04 से 06 नवम्बर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
फुटबॉल (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- महिला कॉलेज, समस्तीपुर में दिनांक 27 और 28 नवम्बर, 2026 को होगी।
क्रिकेट (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन निदेशालय, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, एल.एन.एम.यू. में दिनांक 01 और 02 दिसम्बर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
बास्केटबॉल (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- एम. के. कॉलेज, लहेरियासराय में दिनांक 04 और 05 दिसम्बर, 2026 को होगी।
एथलेटिक्स (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- निदेशालय, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, एल.एन.एम.यू. में दिनांक 07 से 09 दिसम्बर, 2026 को किया जाएगा।
बॉल-बैडमिंटन (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में दिनांक 10 और 11 दिसम्बर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन ललित नारायण जनता कॉलेज, झंझारपुर में दिनांक 16 से 21 दिसम्बर, 2026 को होगी।
शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- सी.एम. कॉलेज, दरभंगा में दिनांक 22 से 24 दिसम्बर, 2026 को आयोजित की जाएगी।
रग्बी (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- जी.डी. कॉलेज, बेगूसराय (केंद्रीय स्थल : ओल्ड्स ब्वॉयज़ हॉस्टल, बाघा गुमटी, बेगूसराय) में दिनांक 05 और 06 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
खो-खो (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- आर.सी.एस. कॉलेज, मंझौल (केंद्रीय स्थल : ओल्ड्स ब्वॉयज़ हॉस्टल, बाघा गुमटी, बेगूसराय) में दिनांक 30 और 31 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी।
कुश्ती (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- एस.के. महिला कॉलेज, बेगूसराय (केंद्रीय स्थल : ओल्ड्स ब्वॉयज़ हॉस्टल, बाघा गुमटी, बेगूसराय) में दिनांक 02 और 03 फरवरी, 2027 को होगी।
योग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन- निदेशालय, खेल एवं शारीरिक शिक्षा, एल.एन.एम.यू. में दिनांक 02 और 03 फरवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी।

चयन ट्रायल कार्यक्रम
कायाकिंग एवं कैनोइंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन- आर.के. कॉलेज, मधुबनी में दिनांक 12 और 13 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा।
रोइंग (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन- आर.के. कॉलेज, मधुबनी में दिनांक 19 और 20 फरवरी, 2027 को होगा।


