ओजोन दिवस पर सब डिवीजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

ओजोन दिवस पर सब डिवीजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

जे टी न्यूज, बेनीपुर: सब डिवीजनल गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, बेनीपुर दरभंगा के भूगोल विभाग के तत्वावधान में ओजोन दिवस के अवसर पर प्रतिभागी छात्र-छात्राओं द्वारा वाद-विवाद, पोस्टर एवं लेखन प्रतियोगिता के साथ ही वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. संजय कुमार चौधरी द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य प्रो. संजय कुमार ने कहा कि ओजोन एक छतरी की भांति हमारी पृथ्वी पर आने वाली हानिकारक पराबैंगनी किरणों का अवशोषण कर समस्त जीवमण्डल, पादप एवं जन्तु जगत के लिए सामान्य रूप से परन्तु मनुष्य के लिए मुख्य रूप से अत्यधिक महत्वपूण्र है। आधुनिक युग में मानवीय क्रियाकलापों द्वारा ओजोन परत को नुकसान पहुच रहा है। सबसे ज्यादा आज प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए बहुत ही हानिकारक है। परन्तु यह हमारे दैनिक जीवन की आवश्यकता बन गयी है, जिसके लिए आज समस्त मानव जगत में चेतना की आवश्यकता है। इसका उपयोग कम से कम किया जाए तो यह हमारे लिए बेहतर होगा।
कार्यक्रम के समन्वयक एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक स्वरुप के द्वारा छात्रों को बताया गया कि ओजोन परत छरण के लिए क्लोरो फ्लोरो कार्बन प्रमुख रूप से उत्तरदायी है तथा यह भी बताया कि दैनिक जीवन में होने वाली सुख-सुविधाएँ जिससे ओजोन मंडल का छरण हो रहा है प्रदूषण का मुख्य स्रोत है, उसे कम करना चाहिए।


कार्यक्रम के सञ्चालक एवं सचिव की भूमिका निभा रहे डॉ. राजन कुमार गुप्त के द्वारा यह बताया गया की सौर मंडल में पृथ्वी ही एक ऐसा ग्रह है जहाँ जीवन है और जिसे हम माँ कहते हैं। अतः उसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. चंद्रवीर प्रसाद यादव, डॉ. शालिनी रानी दास एवं कृष्णा सिंह के द्वारा किया गया, जिसमें वाद-विवाद प्रतियोगिता में अरमान नूरी, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रीति कुमारी, भूगोल प्रदर्शनी में मीनाक्षी कुमारी एवं लेखन प्रतियोगिता में अरमान नूरी प्रथम स्थान प्राप्त किये। धन्याद ज्ञापन डॉ. चंद्रवीर प्रसाद यादव समाजशास्त्र विभाग के द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में ब.र्सर डॉ संजय कुमार, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. सुप्रिया, डॉ. स्वाति, डॉ. मेहा कृष्ण, डॉ. इफ्फत आरा, डॉ. सौरभ रौशन ठाकुर, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. सुमंत कुमार, डॉ. जोहा सिद्दकी एवं अन्य सभी प्राध्यापकगण एवं प्रधान सहायक शुभम शेखर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button