किसान संघर्ष समिति ने किसानों का समस्या समाधान हेतु किसान महापंचायत आयोजित कर किया संघर्ष का ऐलान
किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री का - जय जवान जय किसान तथा गांधी जी का - करो या मारो तथा भगत सिंह का - इंकलाब जिंदाबाद नारों को बुलंद करने का लिया संकल्प
किसान संघर्ष समिति ने किसानों का समस्या समाधान हेतु किसान महापंचायत आयोजित कर किया संघर्ष का ऐलान
किसानों ने लाल बहादुर शास्त्री का – जय जवान जय किसान तथा गांधी जी का – करो या मारो तथा भगत सिंह का – इंकलाब जिंदाबाद नारों को बुलंद करने का लिया संकल्प
जे टी न्यूज, पटना:किसान संघर्ष समिति के बैनर तले किसान महा पंचायत का आयोजन आई एम ए हॉल पटना में किया गया किस पर्व गांधी मैदान अवस्थित गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण पुष्पांजलि समर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया। तथा लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंजय कुमार ने किया तथा सफल मंच संचालन एवं विषय प्रवेश किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय प्रवक्ता किरण देव यादव ने किया।
किसान महा पंचायत कार्यक्रम में जरी टीम संयुक्त किसान मोर्चा के जवाहर निराला अशोक प्रसाद सिंह राम विनय सिंह अपर्णा देवी सिद्धनाथ कुमार आरती सिंह देव जी सुरेश प्रसाद जय राम सिंह वाल्मीकि राय अधिवक्ता राहुल अधिवक्ता विकास यादव आदि ने किसानों के रेखांकित समस्या को सुनने के बाद स्वामीनाथन आयोग के सिफारिश को धरातल पर लागू करने एवं किसान संघर्ष तेज करने का शंखनाद किया।
महापंचायत में बिंदेश्वरी सिंह सुशांत कुमार चिंटू कुमार ग्राम विनय नवल किशोर सतीश प्रसाद जर्मन यादव विजय सिंह अरुण सिंह सरजू प्रसाद सिंह राजीव कुमार तपेश्वर प्रसाद सिंह उदय कुमार रामचंद्र सिंह आशुतोष एवं दर्जनों महिला किसान ने किसानों के समस्या पर विस्तार से चर्चा करते हुए किसानों के जमीन को हड़पने की साजिश का पुरजोर विरोध किया। किसानों ने 17 सूत्री मांगों को महापंचायत में रखा।

ज्यूरी टीम ने न्यूनतम समर्थन मूल्य, किसानों के सस्ते दर पर खाद बीज सिंचाई, सभी कर्ज प्रकार का कर्ज़ माफी, राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारी द्वारा भ्रष्टाचार, सैटेलाइट योजना का विरोध, किसानों के सहमति के आधार पर अधिग्रहण, अधिग्रहण का मुआवजा, अनाज के लागत मूल का दुगनी दाम, आदि मांग पत्र महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को प्रेषित करने एवं किसान आंदोलन तेज करने का ऐलान किया।
कार्यक्रम में नवीन कुमार ने स्वागत अभिनंदन किया। धन्यवाद ज्ञापन सिद्धनाथ कुमार ने किया
कार्यक्रम में सभी किसानों को माला पहनाकर क्रांतिकारी अभिनंदन किया गया।


