सदस्यीय संयोजक कमिटी व्यापार, व्यापारियों और ग्राहकों के हित में गठित संयोजक बने जाबीर हुसैन
21 सदस्यीय संयोजक कमिटी व्यापार, व्यापारियों और ग्राहकों के हित में गठित संयोजक बने जाबीर हुसैन

जे टी न्यूज़, जयनगर: नेपाल अंतरराष्ट्रीय खुली सीमा पर 1950 की भारत-नेपाल संधि के प्रावधानों के अनुरूप सुगम व्यापार के लिए पहल और SSB, कस्टम, पैथर, नगर पंचायत जयनगर सहित अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं और मनमानी के खिलाफ आवाज उठाएगी। — भूषण सिंह
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर व्यापार, व्यापारियों और ग्राहकों के हित में गठित व्यवसायिक संघ जयनगर की प्रथम बैठक शुक्रवार को रॉयल होटल, जयनगर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता देवधा मध्य के पैक्स अध्यक्ष सह स्टील-हार्डवेयर व्यवसायी मो. अजीम अंसारी ने की। बैठक देर संध्या तक चली।बैठक में जयनगर शहर के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़े कपड़ा, रेडिमेड, चूड़ी, दवा, मोबाइल, इलेक्ट्रिक, होटल-नाश्ता, जूता-चप्पल, किराना, सब्जी-फल, टेलर, मोटर पार्ट्स, जनरल स्टोर, कॉपी-किताब सहित अन्य व्यवसायों के दर्जनों दुकानदारों ने भाग लिया। इस दौरान व्यापारियों एवं ग्राहकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, बाजार व्यवस्था, व्यापारियों की सुरक्षा तथा ग्राहकों को उपलब्ध सुविधाओं सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।व्यवसायिक संघ को मजबूत एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय संयोजक कमिटी का गठन किया गया। मो. जाबीर हुसैन को संयोजक तथा अभाष कुमार गुड्डू, मो. अब्बास, शिवकुमार राउत, सत्यनारायण साह, मो. शकील, मो. जमाल, कुशे यादव, विनोद यादव, अनुराग कुमार गुप्ता, जितेंद्र साह, रंजीत जायसवाल, मो. कुर्बान, दीपक कशेरा, दुर्गेश महतो एवं नजामउद्दीन को विभिन्न व्यवसायिक क्षेत्रों के लिए सह-संयोजक चुना गया। वहीं भूषण सिंह को संरक्षक चुना गया।बैठक में निर्णय लिया गया कि पर्व-त्योहार के बाद नवंबर माह तक जयनगर शहर के सभी व्यापारिक क्षेत्रों में अभियान चलाकर 500 सदस्यों को व्यवसायिक संघ से जोड़ा जाएगा। इसके बाद बड़े व्यवसायी सम्मेलन का आयोजन कर संघ की विधिवत कमिटी एवं पदाधिकारियों का चुनाव कराया जाएगा।
बैठक को संबोधित करते हुए संघ के संरक्षक भूषण सिंह ने कहा कि व्यवसायिक संघ जयनगर सभी व्यवसायियों एवं ग्राहकों के हित में उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठित रूप से आवाज उठाएगा। उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय खुली सीमा पर 1950 की भारत-नेपाल संधि के प्रावधानों के अनुरूप सुगम एवं सुविधाजनक व्यापार के लिए पहल की जाएगी। साथ ही SSB, कस्टम, पैथर, नगर पंचायत जयनगर सहित अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी व्यापारियों की समस्याओं एवं कथित मनमानी के खिलाफ उचित स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जयनगर बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुरक्षा, सहायता एवं आवश्यक सुविधाओं को लेकर भी संघ पहल करेगा। उन्होंने जयनगर के सभी व्यापारिक क्षेत्रों के छोटे-बड़े दुकानदारों एवं व्यवसायियों से व्यवसायिक संघ से जुड़कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।बैठक में विकास यादव, मनोज कुमार, अजीम अंसारी, रामबाबू यादव, असलम सहित दर्जनों व्यवसायी उपस्थित रहे।



