आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

जे टी न्यूज, पुरैनी (मधेपुरा):
आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को पुरैनी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने की। बैठक में एसडीओ पंकज घोष, एसडीपीओ पवन कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संतोष कुमार गुप्ता, बीडीओ अमरेंद्र कुमार, सीओ स्मिता झा, जेई मुकेश कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक संतोष कुमार सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य मौजूद रहे। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीओ पंकज घोष ने पूजा समितियों के अध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पंडाल में समुचित प्रकाश व्यवस्था, हेल्प डेस्क, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग तथा पूजा स्थल एवं आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने और डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध कान निर्देश दिया। उन्होंने सभी पूजा समितियों को पर्याप्त संख्या में वॉलंटियर नियुक्त करने का निर्देश दिया। वॉलंटियरों के नाम, मोबाइल नंबर एवं आधार नंबर की सूची लाइसेंस के साथ थाना में जमा कराने को कहा गया। सत्यापन के बाद वॉलंटियरों को पहचान के लिए बैज उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वे भीड़ नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग कर सकें। एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने कहा कि मुख्य बाजार एवं मेला क्षेत्र की ओर आने-जाने वाले प्रमुख चौराहों पर प्रथम पूजा से ही रात 12 बजे के बाद बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी और सातवें पूजा से सुबह से दसवीं तक बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि भीड़ एवं जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने पूजा समितियों को निर्धारित रूट से ही प्रतिमा विसर्जन करने का निर्देश दिया। विसर्जन के दौरान अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने खैरोह में होने वाले रावण दहन को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। रावण के पुतले की लंबाई के अनुरूप पर्याप्त दूरी पर बैरिकेडिंग कराने को कहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति में भगदड़ की आशंका न रहे। मेले के दौरान विभिन्न स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। शराबियों, उचक्कों एवं हुड़दंग करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, संसद प्रतिनिधि निर्मल ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रौशन कुशवाहा, पूर्व प्रमुख जवाहर मेहता, पैक्स अध्यक्ष गोरी यादव, पूर्व मुखिया पवन केडिया, पूर्व मुखिया बबलू यादव, शहादत परदेसी, पुष्परंजन राय, मो जैनुलाबदीन, योगेंद्र राम, मनोज कुमार सिंह, जुबैर आलम, गौरव राय, मो शमशाद, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button