कोचस में आभूषण लूटकांड पर रोहतास पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन, पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
गश्ती दल की मौजूदगी कर्तव्य में घोर लापरवाही पर रोहतास पुलिस कप्तान का एक्शन
कोचस में आभूषण लूटकांड पर रोहतास पुलिस कप्तान का बड़ा एक्शन, पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित
गश्ती दल की मौजूदगी कर्तव्य में घोर लापरवाही पर रोहतास पुलिस कप्तान का एक्शन

जे टी न्यूज़ , करगहर(रोहतास)एन बाबा : रोहतास जिले में पुलिस की कार्यशैली और गश्ती व्यवस्था को लेकर उठे सवालों के बीच पुलिस अधीक्षक मी० राज ने सख्त कार्रवाई की है। कोचस थाना क्षेत्र में हथियार का भय दिखाकर आभूषण लूटने की घटना के मामले में कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने के आरोप में एक पुलिस पदाधिकारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 27 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:55 बजे कोचस थाना क्षेत्र स्थित *न्यू कंचन ज्वेलर्स* में चार अज्ञात अपराधकर्मियों ने हथियार का भय दिखाकर सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बताया गया है कि घटना के समय कोचस थाना की दिवा गश्ती में पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। इसके बावजूद अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले को कर्तव्य निर्वहन में गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित गश्ती दल के पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
एसपी मी० राज का सख्त संदेश, लापरवाही पर नहीं मिलेगी छूट
रोहतास पुलिस अधीक्षक मी० राज के निर्देश पर संबंधित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में पुलिस पदाधिकारी बुधन सिंह चम्पिया, सिपाही *सोनू कुमार*और महिला सिपाही *संगीता कुमारी शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान नियमानुसार उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। साथ ही, इस अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र,डेहरी,रोहतास निर्धारित किया गया है।


