मनोहर कुमार यादव ने जिलेवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, घाटों पर सुरक्षा और गोताखोरों की तैनाती की मांग

मनोहर कुमार यादव ने जिलेवासियों को दी छठ महापर्व की शुभकामनाएं

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, घाटों पर सुरक्षा और गोताखोरों की तैनाती की मांग
जे टी न्यूज,
खगड़िया। राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष एवं बेगूसराय-खगड़िया के पूर्व विधान परिषद प्रत्याशी मनोहर कुमार यादव ने छठ महापर्व के अवसर पर खगड़िया जिले के समस्त लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खगड़िया स्थित राजद कार्यालय में उन्होंने जिलेवासियों से लोक आस्था के इस महापर्व को शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की आस्था देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। यह पर्व हमारी संस्कृति, परंपरा, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी लोगों को मिल-जुलकर प्रेम और भाईचारे के साथ इस महापर्व को मनाना चाहिए तथा प्रकृति की सुंदरता एवं स्वच्छता का संदेश देना चाहिए।

मनोहर कुमार यादव ने जिला प्रशासन से जिले के सभी छठ घाटों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि घाटों पर स्थानीय गोताखोरों की भी तैनाती की जाए, ताकि किसी भी संभावित अनहोनी से बचा जा सके और छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Back to top button