कलिगाँव मे सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा की शिकायत करने पर फौजी के साथ हुई थी मारपीट,पत्नी ने की निष्पक्ष जाँच की मांग

विजय कुमार ठाकुर

दरभंगा:- जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कलिगांव में हुई फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। वही इस घटना को लेकर दर्ज एफआईआर के नामजद अभियुक्त फौजी चंदन कुमार झा की पत्नी रूपा कुमारी ने आईजी,एसएसपी व डीएम के यहां आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाते हुए मामले की जांच कराने की मांग की है। दिए आवेदन में अपने फौजी पति को दोषमुक्त करने की गुहार लगाई है। कहा है कि 12 जुलाई को वह अपने पति के संग कलिगांव आई थी। 14 जुलाई की शाम उसका पति गांव में स्थित दुर्गा मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।

जैसे ही काली मंदिर के निकट पहुंचे उसी दौरान गांव के ही सतीश चौधरी,विमलकांत चौधरी,मनोरंजन चौधरी,विवेक चौधरी,कौशल चौधरी के साथ एक दर्जन अज्ञात व्यक्ति मेरे पति को घेरकर मारपीट करते हुए दस हज़ार नकद के साथ ही सोने की अंगूठी छीन लिया। जब उन्हें लगा की ये लोग जान से मार देगा तो उन्होंने आत्मरक्षार्थ अपने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग किया। तब जाकर उसकी जान बची। महिला ने कहा है कि उसका पति मुंबई में आर्मी में कार्यरत है। वह छुट्टी मिलने पर ही गांव आते हैं। सतीश चौधरी दबंग व बनबढू प्रवृत्ति के लोग हैं। वह जबरन सरकारी रास्ते के जमीन पर अपना घर बना लिया है।

जिसको लेकर कई बार मुखिया व सरपंच के समक्ष पंचायत भी हुआ है। यह व्यक्ति एमसीसी संगठन से भी जुड़े हुए हैं। वहीं मनोरंजन चौधरी एमसीसी के पूर्व एरिया कमांडर भी रह चुके हैं। पूर्व में वह जेल भी जा चुका है। सरकारी भूमि पर उनके द्वारा अवैध कब्जा करने की शिकायत करने पर ही इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। इधर गोलीकांड में दर्ज हुए सिंहवाड़ा थाना कांड संख्या 130/20 के अनुसंधानक एएसआई रूपलाल बैठा ने बताया कि दो बार घटनास्थल पर जाने के बावजूद केस के सूचक द्वारा अबतक फायरिंग मामले में गवाह प्रस्तुत नही किया गया है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल के आसपास के लोग भी फायरिंग मामले में लगाए गए आरोप के बारे में कुछ नही बता रहे हैं। पीड़ित की पत्नी ने कहा आत्मरक्षार्थ के लिए किए हवाई फायरिंग,आईजी,एसएसपी व डीएम से लगाई न्याय की गुहार है।

R.K.R0y/9431406262

Related Articles

Back to top button