मैनाटांड़ में पैक्स अध्यक्ष के छोटे भाई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, घायल।

मैनाटांड़ में पैक्स अध्यक्ष के छोटे भाई को बाइक सवार अपराधियों ने मारी गोली, घायल।बेतिया(पश्चिम चंपारण)::-बाइक सवार अपराधियों ने मैनाटांड़ थाना के मैनाटांड़ गांव के व्यवसायी रोहित कुमार (25) को गोली मार दी। घटना सोमवार की रात आठ बजे की है। रोहित के सीने में गोली लगी है। उन्हें मोतिहारी के रहमनिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोहित के बड़े भाई पैक्स अध्यक्ष अनूप कुमार ने बताया कि रोहित कुमार घर के पोर्टिको में खड़ा था। इसी दौरान बाइक से दो अपराधी आए और गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुन लोग बाहर निकले तो देखा कि रोहित जख्मी है।लोगों ने घायल रोहित को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देख उसे रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर मैनाटांड़ थानाध्यक्ष धनंजय कुमार व इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों की मानें तो घटना का कारण भूमि विवाद से जुड़ा हो सकता है। रोहित पानी का व्यवसाय करता है। मामले में पुलिस अभी घायल रोहित का बयान दर्ज नहीं कर सकी है।।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button