बिना गाजे-बाजे के साथ निकाली गई कलश यात्रा।

डुमरियाघाट/पू च/सं

थाना क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों से शनिवार के सुबह निकाली गई कलश यात्रा। जो अपने-अपने पूजा पंडालों से चलकर डुमरियाघाट स्थित गंडक नदी से जल भरकर अपने अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचे। इस पावन अवसर पर भक्तों के उत्साह में थोड़ी कमी भी देखी गई। क्योंकि हर साल की भांति इस साल कोरोनावायरस एवं आचार संहिता लागू होने के कारण साउंड या किसी प्रकार के जुलूस के बिना ही यह कलश यात्रा निकाली गई थी। फिर भी मां के भक्तों में पूर्ण उत्साह के साथ कलश यात्रा निकाली गई। बता दें कि जो भक्तों में खुशी का लहर होना चाहिए वह देखने को नहीं मिला फिर भी शांतिपूर्ण से सब जगह कलश यात्रा निकाली गई।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button