जिलाधिकारी ने किया चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

 

जेटी न्यूज़

मोतिहारी।पु0च0

एचपीसीएल एकीकृत प्लांट चीनी मील के पेराई सत्र 2020-2021 के लिए गुरुवार को बॉयलर पूजा की गई।जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक के द्वारा डोंगा में गन्ना डाल पेराई सत्र का शुभारम्भ किया गया।तब स्थानीय पुजारी ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोचारण किया।जिलाधिकारी श्री अशोक के साथ ,सीईओ प्रणय कुमार,सीओओ मनोज कुमार सिंह,जीएम साकेत बंसल, लौरिया जीएम दुर्गा प्रसाद द्विवेदी,जिला कृषि पदाधिकारी चंद्रदेव प्रसाद ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़,डोंगा में गन्ना डाला।मील अधिकारी ने बताया कि इस पेराई सत्र में 40 लाख क्विंटल गन्ना पेरे जाने का लक्ष्य है।जो क्षेत्र के 31 हजार एकड़ भूमि पर लगा है।मील का प्रतिदिन पेराई क्षमता 35 हजार क्विंटल है।जिलाधिकारी ने मील अधिकारियों कर साथ इथेनॉल प्लांट, सुगर प्लांट और पावर जेनरेशन प्लांट का निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे उन्होंने मील से सम्बंधित जानकारी लेकर मील प्रबंधन को निर्देश दिया कि किसानों को सभी तरह की सुविधाएं मिले।मौके पर डीपीआरओ,डीजीएम जय प्रकाश त्रिपाठी, डीजीएम इंजीनियरिंग श्री दीक्षित, उप केन मैनेजर संजीव कुमार, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डीजीएम इंस्ट्रूमेंट्स संजय कुमार सिंह, अभय नाथ पांडेय, नवीन दुबे, पीयूष शरण, रणजीत सिंह, बीडीओ सरोज बैठा, सीओ बद्री ठाकुर,थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Website Editor:-Gazalhashmi

Related Articles

Back to top button