ऑटो बाइक की टक्कर में गर्भवती महिला की मौत, दो की हालत नाजुक

 

 

जेटी न्यूज़

 

चंदन कुमार बासोपट्टी

 

थाना क्षेत्र के बलुआ टोल जाने वाली चनपुरा गाछी के समीप बाइक और ऑटो की जोरदार टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए दक्षिण दिशा से आ रहे तेज स्पीड बाइक ऑटो को जोरदार टक्कर मारी जिससे ऑटो में सवार कलना गांव निवासी 30 वर्षीय महिला कल्पना कुमारी पति मनोज कुमार मंडल की मृत्यु इलाज के दौरान हो गई है मिली जानकारी के अनुसार महिला आठ महीने की गर्भवती थी। बाइक सवार हरलाखी थाना अंतर्गत महादेव पट्टी निवासी 18 वर्षीय अमरजीत राम पिता रामवृक्ष राम और 26 वर्षीय रामप्रीत राम पिता राम वरण राम गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जिसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी लाया गया जहां डॉक्टर ने घायलों की स्थिति नाजुक बताते हुए सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है। इस संबंध में ऑटो चालक मनोज कुमार मंडल ने बताया कि बलुआहा गांव की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने अपना संतुलन खो कर ऑटो से आकर टकरा गया, और ऑटो में सवार ऑटो चालक की पत्नी कल्पना कुमारी टक्कर लगने के साथ ही गाड़ी से दूर जा गिरी। बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गया।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button