उजियारपुर थाना क्षेत्र के पूर्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के तबादला उपरांत थाना परिसर में आज विदाई समारोह आयोजित किया गया।रमेश शंकर झा के साथ अभिनव कुमार की रिपोर्ट,समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा के साथ अभिनव कुमार की रिपोर्ट,
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/उजियारपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के पूर्व थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के तबादला उपरांत थाना परिसर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमे थाना क्षेत्र के बुध्दिजीवी एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा अपने पूर्व थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र एंव फुल का गुलदस्ता प्रदान कर सम्मानित किया। वहीँ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने कहा की उजियारपुर थाना मे थानाध्यक्ष पद पर रह कर बिना भेदभाव से सेवा किया हूँ। उन्होंने कहा की मैं इस क्षेत्र की ग्रामीण जनता का भी अहम शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने हमेशा पुलिस के कार्यों में सहयोग किया। अपने कार्यकाल में कभी किसी भी जाति या मजहब का भेदभाव नहीं किया। हमेशा अन्याय करने वालों के खिलाफ कारवाई किया हूँ। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया और कहा की शायद मेरे अच्छे कार्य का ही परिणाम है कि आप लोगों का यह प्यार मिला है। इस अवसर पर नए थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने कहा कि मैं कभी भी अन्याय का साथ नहीं दिया हूं, हमेशा न्याय के साथ रहा हूं। इस क्षेत्र में भी जब तक मैं हूं किसी भी तरह का अपराध पनपने नहीं दूंगा। समस्तीपुर का कॉपरेटिव के पूर्व अध्यक्ष राम उदार चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार थाना क्षेत्र में कार्य की हैं, यह एक मिसाल है। मनोज कुमार सिंह का आज इस थाना से तबादला तो जरूर हुआ है, लेकिन हमेशा यहाँ के लोगों के दिल में रहेगें। उन्होंने अपने कार्यकाल में जो कार्य किया है वह कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। लोगों ने कहा कि अपने नए जगह पर भी अपना नाम रौशन करें और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने रखेंगे। यही कामना है की अपने जीवन में और तरक्की कर पुनः हमारे क्षेत्र में आए और हम लोगों के बीच सेवा दें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि दलसिंहसराय डीएसपी कुन्दन कुमार, पुलिस निरक्षक धर्मपाल, राज किशोर सिंह, प्रसिद्ध नारायण झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार प्रखंड प्रमुख रिंकी कुमारी, सुनिल चौधरी, ललन सिंह, प्रमोद राय, अनिल कुमार,रामेश्वर साह,सुरेंद्र सिंह, परवेज अहमद, रामकृष्ण सिंह, गीता सावला सहीत सौकड़ों लोग मजूद थे। मंच का संचालन समाजसेवी विधानंद सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button