पशु चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन पर रोक,डीएम ने मांगा स्पष्टीकरण

 

जेटी न्यूज़ /अम्बिका प्रसाद

कोटवा,(पूर्वी चंपारण ):प्रखंड प्रमुख की शिकायत पर जिलाधिकारी ने कोटवा भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने पशु चिकित्सा पदाधिकारी के वेतन पर तत्काल रोक लगाते हुए प्रमुख के लगाए आरोपों पर स्पष्टीकरण मांगा है। 3 फरवरी को जारी आदेश में उक्त कार्रवाई की गई है।जारी स्पष्टीकरण में कहा गया है कि प्रखंड प्रमुख सनीला देवी ने आरोप लगाया है कि उक्त पशु चिकित्सा पदाधिकारी पंचायत समिति की बैठक से लगातार तीन बार अनुपस्थित रही, वर्षों से संचालित
पशु अस्पताल मनमाने तरीके से अन्यत्र ले जाना।आम पशुपालकों को चिकित्सा संबंधी सुविधाएं नहीं मिलने का आरोप लगाया था।जिलाधिकारी ने प्रमुख के आरोपों पर स्पष्टीकरण की मांग की है।प्रखंड प्रमुख सनीला देवी ने बताया कि जिलाधिकारी की कार्रवाई से आम लोगों का प्रशासन में विश्वास बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button