शनिचरी में कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

जेटी न्यूज़

योगापटटी – शनिचरी थाना क्षेत्र के बांसोपटटी पंचायत के बेलबाग माई स्थान के परीसर में सोमवार की रात सात दिवसीय सर्कल महाकुंभ कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया । जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी कृष्णा राम थे । उन्होंने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया । इस दौरान उन्होंने कहा शरीर को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए खेल जरूरी है । इसी तरह बच्चे गांव से ही खेल की शुरुआत करते हुए आगे बढ़ते हैं और विदेशों में भी जाकर अपने देश वह अपने गांव का नाम रोशन करते हैं । इसलिए हर परिवार के लोगों को अपने बच्चों के पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेल में भी अव्वल होने का मनोबल बढ़ाना चाहिए ।

कबड्डी का संचालक अरुण कुमार शिक्षक थे । इस प्रतियोगिता में पहले दिन थाना क्षेत्र के बगहीं गांव व भवानीपुर के बीच खेला गया । जिसमें बगहीं गांव के खिलाड़ियों को 16 अंक से जीत हासिल हुई । इस प्रतियोगिता में अरविंद वर्मा अवधेश वर्मा अरविंद कुमार संरक्षक कपिल देव वर्मा कोषाध्यक्ष राहुल कुमार जय प्रकाश कुमार अंकित पांडे विशाल कुमार प्रवीण मिश्रा दिल्लू पांडे विजय पांडे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button