परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बन्ध्याकरण ।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नावकोठी में परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया।स्वास्थ्य प्रबंधक आशुतोष गाँधी ने बताया कि इस शिविर में महिला सर्जन डा० शोभारानी के द्वारा 15 महिलाओं और 2 पुरुष का सफल बंध्याकरण आपरेशन किया गया।बंध्याकरण ऑपरेशन से पूर्व सभी महिलाओं का लैब टेक्नीशियन सुधीर कुमार के द्वारा बीपी , ब्लड शुगर, एचआईबी, हीमोग्लोबिन इत्यादि की जाँच की गयी।

आपरेशन के बाद सभी लाभुकों को आवश्यक दवा और सूई उपलब्ध काराई गयी। इस मौके पर डा० हिमांशु कुमार,डा० प्रेम कुमार, बीसीएम सुशील पाठक,गोपाल शर्मा बीसीएम, अजीत कुमार, पंकज कुमार, एएनएम , आशा कर्मी, सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button