शान्ति पूर्वक होली का त्योहार सम्पन्न।

जेटी न्यूज।

नावकोठी (बेगूसराय) प्रखण्ड क्षेत्र में शांति पूर्ण होली मनायी गयी। आपसी सौहार्द्रता व भाईचारे के साथ लोगों ने सामूहिक होली का आनंद लिया। युवकों की टोली तो कहीं महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली मनाया गया। ढोल मंजीरा पर युवाओं ने ठुमके भी लगाये। नावकोठी, महेशवाड़ा, बभनगामा, पहसारा, वृन्दावन, छतौना, बेगमपुर, चक्का रजाकपुर, हसनपुर बागर, विष्णु पुर, समसा, पीरनगर, गम्हरिया मजनूपुर,करैईटांड़ इत्यादि गांवों में होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गयी। प्रशिक्षु डीएसपी मो० फखरे आलम शान्ति पूर्ण ढंग से होली मनाएं जाने पर प्रशन्नता ब्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button