बक्सर: नहर में नहाने गए बुधवार की दोपहर को ना नदी में डूबने से मौत

जेटी न्यूज़

बक्सर : नहाने गए दो किशोर बुधवार की दोपहर ठोरा नद में डूबने लगे। उन्हें स्थानीय लोगों ने बचा लिया। लेकिन, एक किशोर की मौत हो गई। मृतक का नाम रवि कुमार पुत्र डब्लू चौधरी था। वह मुफस्सिल थाना के मलहचकियां गांव का निवासी था।

ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार यह गांव नया बाजार मोड़ के पास स्थित है। गांव से कुछ ही दूरी पर ठोरा नद है। जहां वह साथियों संग नहाने चला गया। इसी क्रम में डूब गया। उसे पानी से बाहर निकालने वाले लोग सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button