एसएनसीयू में 855 ग्राम का बच्चा हुआ भर्ती, हालत में हो रहा सुधार

मुजफ्फरपुर:-

सदर अस्पताल स्थित एसएनसीयू में मंगलवार को दोपहर एक कम वजनी नवजात को भर्ती कराया गया। जिसका वजन मात्र 855 ग्राम है। इस संबंध में एसएनसीयू के नोडल डॉ अभिषेक तिवारी ने कहा कि मंगलवार की दोपहर को बोचहां प्रखंड के धर्मपुर गांव की मनीषा देवी के नवजात को भर्ती किया गया। बच्चे का वजन कम होने के साथ वह किसी और तरह की सक्रियता शरीर से नहीं दिखा पा रहा है। नवजात के पिता सुधीर राम ने कहा कि 10 जुलाई को उसके यहां जुड़वा बच्चा पैदा हुआ था।

जिसमें एक लड़की और एक लड़का था। कम वजनी होने के कारण एक बच्चा नहीं बच पाया। वहीं एसएनसीयू में भर्ती नवजात का वजन जन्म के समय 1195 ग्राम था। नवजात की मुख्य समस्या कुपोषण की है।  हालांकि नवजात का जन्म सामान्य गर्भाकाल में हुआ है। बोचहां से किया गयाा रेफर केयर की सीएचसी सोनी राणा ने बताया कि बोचहां में आशा द्वारा गृह भ्रमण के समय बच्चे का पता लगा। जिसपर केयर बीएम की सक्रियता से नवजात को पीएचसी से तत्काल एसएनसीयू रेफर किया गया। जहां उचित चिकित्सकीय देखरेख में उसे रखा गया है। नवजात खुद से सांस ले रहा है।

वहीं उसे गर्माहट के लिए वार्मर पर रखा गया है। अभी नवजात की हालत स्थिर है।एसएनसीयू  डेटा सेंटर की निशा ने कहा कि इस महीने कुल 22 बच्चे भर्ती हुए थे। जिसमें  21 बच्चे ठीक होकर जा चुके हैं। एक बच्चे को बेहतर इलाज  के लिए एसकेएमसीएच रेफर  किया गया था। निशा ने बताया कि यहां आने वाले अधिकतर शिशुओं में कम वजनी होने का मामला ही रहता है। 

पोषक तत्वों की कमी

डॉ अभिषेक तिवारी कहते हैं कि गर्भावस्था में संतुलित आहार लेना जरूरी होता है। यदि गर्भावस्था (प्रेग्नेंसी) में आप संतुलित आहार नहीं लेती तो इसका सीधा असर शिशु के विकास पर पड़ता है।

Related Articles

Back to top button