प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित बैठक आयोजित कर शिक्षको ने सांगठनिक पदाधिकारियों का किया चुनाव

प्रखंड संसाधन केंद्र स्थित बैठक आयोजित कर शिक्षको ने सांगठनिक पदाधिकारियों का किया चुनाव

संतोष।जेटी न्यूज। बिस्फी।

बिस्फी परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई की बैठक प्रखंड संसाधन केंद्र बिस्फी में राजीव कुमार झा की अध्यक्षता में हुई । बैठक में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मंडल ने भाग लेकर संगठन के पुनर्गठन हेतु विचार विमर्श किए। लोकतांत्रिक प्रणाली से आहूत इस बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार मंडल ,महासचिव मो.शाहिद अख्तर ,कोषाध्यक्ष के पद पर छोटे प्रसाद यादव का चयन किया गया। वहीं संयोजक के रूप में रामकुमार साह ,उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद ,दीपेंद्र कुमार झा ,नरेश कुमार निराला ,सुधीर कुमार मंडल का मनोनयन किया गया ।

जबकि सचिव का पदभार देवकृष्ण ,अमरेश ठाकुर तथा देवनारायण चौधरी, उप कोषाध्यक्ष संतोष कुमार मंडल, प्रवक्ता मनोज ठाकुर,उप सचिव सुधीर कुमार मंडल, को दिया गया ।सांगठनिक इस चयन प्रक्रिया में जिला इकाई से विकास कुमार ,रंजन कुमार ठाकुर ,प्रमोद कुमार राय ,श्याम कुमार सिंह ,विवेकानंद विकल ,कपिल कुमार ,अरुण कुमार पासवान ,वीरेंद्र प्रसाद यादव एवं श्याम कुमार, सदस्य राम उदगार साह, इश्वर कुमार, दशरथ महतो भी मौजूद थे ।

Related Articles

Back to top button