महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार।

जे टी न्यूज़,बगहा
विजय कुमार शर्मा 

प्रखंड क्षेत्र के बगहा दो के नरवल बरवल पंचायत के गुरवलिया गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना मिलते ही पटखौली थाना घटनास्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिए । पटखौली थाना प्रभारी लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि गुरवलिया गांव की एक महिला रानी देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने दी ,इसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है। जिसमें आसपास के लोगों ने बताया की पति -पत्नी के झगड़े के कारण महिला रानी देवी ने आत्महत्या कर ली वही थाना द्वारा महिला के पति को 304 बी दहेज हत्या की धारा के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना द्वारा महिला की शव को अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button