पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी की जयंती मनाई गई

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गाँधी की जयंती मनाई गई

जेटी न्यूज मधुबनी।

 

जिला कांग्रेस कमिटी कार्यालय मधुबनी के सभागार में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न, विश्वनेत्री स्व श्रीमती इंदिरा गांधी जी की 105 वीं जन्मजयंती जिलाध्यक्ष प्रो शीतलाम्बर झा के अध्यक्षता में सादगीपूर्ण ढंग से मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तैल चित्रों पर उपस्थित कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर बड़े शिद्दत से श्रध्दासुमन निवेदित किया। कार्यक्रम को संवोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रो झा ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा इंदिरा गांधी जी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी ,अजादी आंदोलन में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के सानिध्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और यातनाएं सहीऔऱ देश के मजबूत प्रधानमंत्री बनी अपने प्रधानमंत्रित्व काल मे कई उल्लेखनीय कदम उठाने के लिए उन्होंने लौहमहिला के रूप में ख्याति मिली,देश से गरीबी मिटाने के लिए कृषि क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण योगदान दे देश को आत्मनिर्भर बनाने का काम की,बैंकों का राष्ट्रीकरण कर देश को बेहतरीन तौफा दी,पीवी पर्स को समाप्त की,देश को समृद्ध व शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए उन्होंने 20 सूत्री कार्यक्रम लागू की,देश को अतिआधुनिक बनाने के लिए सेनाना को आधुनिकीरण कर की और 1974 में दुनिया का प्रवाह किए बिना प्रथम परमाणु बम विस्फोट कर लौहमहिला का परिचय दिया, इंदिरा गांधी जी के नेतृत्व में ही 1971 में पाकिस्तान को दो टुकड़ों में विभाजित कर बंग्लादेश का निर्माण किया और दुनिया के इतिहास में आज तक इतनी बड़ी संख्या में पाकिस्तानी सैनिकों का समर्पण करा इतिहास रची इंदिरा जी देश के एकटा औऱ अखंडता के लिए अपना बलिदान देकर देश प्रेम का दुनिया मे नजीर पेश की।कार्यक्रम में मनोज कुमार मिश्र,मो आकिल अंजुम,मायानंद झा,प्रफुल्ल चन्द्र झा,मो साबिर,मिथलेश कुमार झा,मो फ़ैज़ी आर्यन ,प्रो योगेंद्र मिश्र,मुरलीधर झा,अशोक प्रसाद,विदेश चौधरी, बिनय कुमार झा,अनिल चन्द्र झा,राजीव शेखर झा,आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button