त्योहारों के दिनों में कार्य करने पर भी नहीं मिलता है अधिकाल भता – दिलीप राउत

त्योहारों के दिनों में कार्य करने पर भी नहीं मिलता है अधिकाल भता – दिलीप राउत
जे टी न्यूज़, पटना

 

पटना नगर निगम चतृर्थीवर्गिय कर्मचारी संघ के जलापूर्ति ‌शाखा अध्यक्ष श्री दिलीप राउत ने बिहार सरकार से किया मांग कहा कि जलापूर्ति अंचल में कार्यरत स्थाई एवं दैनिक संविदा कर्मियों को दशहरा दिवाली छठ होली ईद बक़रीद जैसे त्योहारों में विभाग के द्वारा कार्य तो लिया जाता है। लेकिन उसके एवज में अधिकाल भता नहीं दिया जाता है। जुलाई 2007 से अधिकाल भता विभाग के द्वारा देना बंद कर दिया गया है फिर 2009 में जलापूर्ति ‌शाखा के कार्यालय आदेश ज्ञापंक 50 दिनांक 22/1/2009 को एक आदेश निर्गत किया गया था। लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों को अधिकाल भता नही दिया जा रहा है वो भी जलापूर्ति ‌शाखा अंचल के द्वारा ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। सरकार द्वारा जलापूर्ति कर्मचारियों को अनदेखा किया जाता है साथ ही जलापूर्ति कर्मचारियों के निम्नलिखित मांग को भी ठण्डे बस्ते मे रख दिया जाता है। जलापूर्ति कर्मचारियों के उपर कोई भी ध्यान नहीं दिया जाता है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button