आशा सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यक्रम का किया गया आयोजन,

आशा सेवा संस्थान द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार कार्यक्रम का किया गया आयोजन,

समस्तीपुर।आशा सेवा संस्थान एवं मंडल कारा समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में पुरुष बंदियों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता उपाधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने की।संबोधन करते हुए उन्होंने कहा की समाज में सबका विकास होगा तभी हो पाएगा जब मानव अधिकारों की रक्षा होगी।
संचालन आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री वर्मा ने कहा की
इस दुनिया में सभी लोग अधिकारों के मामले में बराबर हैं । देश में लोगों के बीच नस्ल, रंग, लिंग, भाषा, धर्म, राजनीतिक या अन्य विचार, राष्ट्रीयता या समाजिक उत्पत्ति, संपत्ति, जन्म आदि बातों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं हो सकता है इसलिए मानव अधिकारों का निर्माण किया गया। कोई भी व्यक्ति किसी भा हाल में किसी पर दासता नहीं जता सकता है। एन जी ओ संघ के सचिव संजय कुमार बबलू ने कहा की हम सभी ईश्वर के संतानें हैं, कोई भी सरकार या संस्था किसी के साथ भेदभाव नहीं कर सकती है।
मौके पर ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन ब्रजकिशोर कुमार ने भी अपने विचार प्रकट किया मौके पर संजीव कुमार सुमन मौजूद थेl आगत अतिथियों का स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन सहायक उप धीक्षक मनोज कुमार सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button