*जिला कांग्रेस कमिटी ने समाज सुधार के नाम पर चलाए जा रहा अभियान को दिया पिकनिक की संज्ञा*

*जिला कांग्रेस कमिटी ने समाज सुधार के नाम पर चलाए जा रहा अभियान को दिया पिकनिक की संज्ञा*

जेटी न्यूज।

समस्तीपुर::- जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा तथाकथित समाज सुधार के नाम पर चलाए जा रहे इस अभियान को पिकनिक की संज्ञा दी है। जिसमें बड़े पैमाने पर आम जन की गाढ़ी कमाई का पैसा पदाधिकारियों द्वारा खुले रूप से लुटाया जा रहा है। उनके इस अभियान से आमजन ही नहीं यहां तक की उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी प्रशासन बल प्रयोग कर दूर रखने का प्रयास कर रही है जो घोर निंदनीय कार्य है। मुख्यमंत्री जैसे जनप्रतिनिधि का कार्यक्रम जिलों में हो और आम जन को उससे दूर रखा जाए यह सरा सर अनुचित कार्य है। प्रशासन तथा सरकार अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए ऐसा कुकृत्य कर रही है। हद तो यह है कि आम जनों के साथ-साथ आज के बल प्रयोग में एक न्यूज चैनल के कैमरामैन सहित कई पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। यह नीतीश सरकार की तानाशाही रवैया को दर्शाता है। कल दिनांक 29/12/2021 को मुजफ्फरपुर के कार्यक्रम में जब मुख्यमंत्री को यह लगा की पत्रकार कुछ सच्चाई दिखला देंगे तो उन्हें मैदान से बाहर चले जाने का आदेश दिया गया। बिहार के राज्यपाल से यह मांग की जाती है कि वह इस तरह के कार्यक्रम पर अविलंब प्रतिबंध लगाएं ताकि इस गरीब प्रदेश के धन का दुरुपयोग न किया जा सके।

Related Articles

Back to top button