पूर्व सांसद पीतांबर सिंह की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई

पूर्व सांसद पीतांबर सिंह की जयन्ती समारोह पूर्वक मनाई गई

जे टी न्यूज़

मोतिहारी:- बिहार के लेलिन कहे जानेवाले पूर्व सांसद पितांबर सिंह की 99 वीं जयंती कामरेड राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर पाटी के जिला मंत्री कामरेड रामबचन तिवारी ने स्व.सिंह के राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदानों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीतांबर सिंह चंपारण के लेलिन थे। ताउम्र गरीबों मजदूरों छात्र नौजवान के हक के लिए लड़ते रहे। उन्होंने शिक्षा के विकास के लिए अनेक स्कूलों को खोलवाने का काम किया है। जयंती समारोह को जिला कार्यकारिणी सदस्य विश्वनाथ यादव, नौजवान संध सदस्य रौशन कुमार , पूर्व जिला सचिव विजय सिंह, कामरेड राजेंद्र सिंह, अंचल मंत्री नेजाम खान,,तेज कुमार सिंह ,जीप सदस्य पति विनोद गुप्ता भीखारी गिरि, गया प्रसाद समेत कई लोंगो ने सम्बोधित किया। मौके पर त्रिभुवन प्रसाद  कामरेड कौशल किशोर प्रसाद, मन्टु सिंह  राहुल कुमार  यादव, उमेश कुमार सिंह, सुबोध पाठक, हरिशंकर पासवान,नरायन किशोर राय, राम वृक्ष सहनी समेत बड़ी संख्या लोग उपस्थित थे। वही शहीद भगत सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय कढान बैरिया स्थित पीतांबर सिंह प्रतिमा पर सेवानिवृत्त शिक्षिका विमला देवी के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया।

Related Articles

Back to top button