सीपीआईएम के जिला सचिव बने कामरेड रणधीर यादव

सीपीआईएम के जिला सचिव बने कामरेड रणधीर यादव

जे टी न्यूज़

सहरसा : सहरसा जिला के सौर बाजार में माकपा का दो दिवसीय 23 वां जिला सम्मेलन कामरेड बलराम सिंह यादव नगर, पुरानी हाई स्कूल सौरबाजार में 29-30 जनवरी 2022 को सम्पन्न हो गया। सम्मेलन के पहले दिन पार्टी का झंडोत्तोलन पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार ने किया। वहीं पार्टी का लाल झंडा गीत- लेलिन का बरदान हमारा प्यारा लाल निशान कामरेड सुतिमलाल विश्वास द्वारा गा कर सम्मेलन के शुभारंभ में ही नयी समां बांध दिया। पुनः सम्मेलन में उपस्थित सभी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा एक एक करके शहीद वैदी पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया। प्रतिनिधि सत्र तीन सदस्यीय अध्यक्षमंडली कामरेड गणेश प्रसाद सुमन, कामरेड रामचन्द्र महतो एवं कामरेड अनिता देवी की अध्यक्षता में उदघाटन भाषण देते पार्टी के राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार ने देश दुनिया की परिस्थिति पर विस्तार से चर्चा करते पूंजीवादी व्यवस्था में किस तरह आमजन, किसान मजदूर, मेहनतकश जनता का शोषण किया जाता है विस्तार पूर्वक बातों को रखें। राज्य सचिव ने भाजपा सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश की सार्वजनिक सम्पत्ति को कोड़ी के भाव अपने सहेजें पूंजिपतियों अम्बानी अडानी के हाथों बेचा जा रहा है। मंहगाई,वेरोजगारी की मार से देश की जनता परेशान हैं। धार्मिक उन्माद, झूठी प्रचार, एवं सत्ता के मदहोश में जनविरोधी नीतियों अपना रही है। देश की गंगा यमनी संस्कृति को समाप्त करने पर उतारू है।

पार्टी राज्य सचिव मंडल सदस्य एवं किसान सभा के राज्य महासचिव कामरेड बिनोद कुमार ने प्रतिनिधि सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के द्वारा लागातार एक बरसों तक आन्दोलन के बाद तीनों काला कृषि कानून की वापसी दिन से ही मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। लाल झंडे के सिपाही ही सरकार की हर गलत नीति का विरोध कर जनता की गोलबंदी के सहारे इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। नीतीश की सरकार भाजपा की कठपुतली बन गई है। बिहार के अन्दर आमजन खासकर किसानों की स्थिति तो और खड़ाव हो गई है। चारों ओर लूट खसोट लालफीताशाही का सम्राज्य कायम है। पार्टी जिला सचिव रणधीर यादव द्वारा तीन बरसों का राजनैतिक संगाठनिक एवं आन्दोलनिक रिपोर्ट पेश किया गया। जिसपर 29 प्रतिनिधि कामरडो ने बहस किया। कुछ संशोधनों एवं सुझाव को जोड़ते रिपोर्ट को सर्व सम्मत पास किया गया। कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किया गया। पार्टी सम्मेलन में 21 सदस्यीय नई जिला कमिटी का गठन किया गया जिसमें पुनः दुवारा सर्वसम्मति से कामरेड रणधीर यादव को जिला सचिव के रूप में चुना गया। 06-08 मार्च 2022 को समस्तीपुर में होने वाली पार्टी राज्य सम्मेलन हेतु दस प्रतिनिधि का चयन भी सर्वसम्मत किया गया।

सम्मेलन का अभिनंदन बीजीभीएस के प्रोफेसर विघानन्द यादव, पूर्व एस एफ आई द्वय नेता कामरेड मिथिलेश सिंह,अजय कुमार सिंह, समाजसेवी श्याम यादव, उमेश यादव ने किया। वहीं प्रतिनिधि सत्र को पार्टी नेता कामरेड कृष्णदयाल यादव, गुरूदेव शर्मा, हृदय नारायण यादव, सुकनी देवी, शिवानंद विश्वास, रूपेश रंजन, कुलानन्द कुमार, असफाक अंसारी, महेश्वर यादव, जनार्दन यादव, बद्रीनारायण मंडल माखन साह, यशोधर मंडल रमेश यादव,ब्यास यादव,विघानन्द यादव, केशव कुमार,जगदेव शर्मा, महेंद्र शर्मा, ब्रजेश बामपंथी, नीलम देवी, मोहम्मद शमीम, मुर्शीद आलम, दुःखी शर्मा,डोमी पासवान, मोहम्मद तोहीद आलम, दिलीप ठाकुर,लालमोहन चौधरी ,प्रदीप कुमार साह , शकील अहमद खां, मोहम्मद नैयर आलम, मनोज शर्मा कमल किशोर यादव, बिनोद यादव,नीलम पाण्डेय आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। प्रमाण समिति के तीन सदस्यीय समिति द्वारा सम्मेलन की बैध्धता को प्रमाणित किया गया। सम्मेलन में नगर सहित दसों प्रखंडों से 234 पुरुष एवं महिला प्रतिनिधियों भाग लिया। अन्तर्राष्ट्रीय मजदूर गीत के साथ सम्मेलन की कार्यवाही खत्म की गई।

Related Articles

Back to top button