एमएलसी चुनाव मे समस्तीपुर से अविनाश ने पर्चा भरा

एमएलसी चुनाव मे समस्तीपुर से अविनाश ने पर्चा भरा
जे टी न्यूज

समस्तीपुर 

 बिहार विधान परिषद् के निकाय चुनाव के लिए समस्तीपुर क्षेत्र से नामांकन के अंतिम दिन आज कांग्रेस के अविनाश कुमार ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम, पूर्व प्रदेश महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह, यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव इंजीनियर अबू तनवीर,विधायक छत्रपति यादव, कांग्रेस नेता सरोज सिंह, डोमन राय, सुरेश चौधरी, अंजनी मिश्रा, नागेंद्र विकल समेत बड़ी संख्या मे कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो.अबू तमीम ने कहा कि विधान परिषद् चुनाव मे उनकी पार्टी बड़ी मजबूती के साथ अपने दम पर चुनाव लड़ रही है। 

उन्होंने कहा कि इस चुनाव मे कांग्रेस प्रत्याशी अविनाश की जीत होगी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राम कलेवा प्रसाद सिंह, बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अमित कुमार, विधायक छत्रपति यादव, रोसरा के पूर्व प्रत्याशी नागेंद्र कुमार विकल,
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव ई० अबू तनवीर समस्तीपुर जिले के यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सिद्दीकी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता समाहरणालय गेट उपस्थित थे

Related Articles

Back to top button