पदमावती धाम में 16 मई को होगी माँ की भव्य भक्ति आराधना

पदमावती धाम में 16 मई को होगी माँ की भव्य भक्ति आराधना

बागपत, उत्तर प्रदेश:

बागपत के प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ धरणेन्द्र पदमावती धाम खेकड़ा में 16 मई को पद्मावती माता की भक्ति आराधना का आयोजन किया जायेगा। धाम के अध्यक्ष शिखरचन्द रिच्छाराम जैन ने बताया कि माता की भक्ति आराधना का आयोजन पूजनीय तपस्वी सम्राट आचार्य श्री 108 सन्मतिसागर जी महाराज फफोतू वाले की परम शिष्या गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माताजी के पावन सानिघ्य में किया जायेगा। नमनकर्त्ता विपिन जैन, मंजू जैन, दक्ष जैन, मिष्टी जैन राजनगर गाजियाबाद वाले रहेंगे।

 

बताया कि सभी नमनकर्त्ता प्रसिद्ध समाजसेवी स्व श्रीपाल जैन व स्व केलावती जैन खेकड़ा वालो के परिवार के सदस्य है। शिखरचन्द रिच्छाराम जैन ने समस्त गुरू परिवार की और से श्रद्धालुओं से समस्त परिवार व मित्रों सहित माँ की भव्य भक्ति आराधना में आने और धर्मलाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर धाम की प्रबन्ध समिति के मुख्य संयोजक सुनील जैन, संयोजक लाजपतराय जैन, महामंत्री अंकुश जैन, मंत्री नरेश जैन आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button