बाजितपुर गांव में सावित्री बाई फुले की रालोसपा महिला जिलाध्यक्ष के द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई। रमेश शंकर झा केे साथ एस कुमारी समस्तीपुर बिहार।

 

 

रमेश शंकर झा केे साथ एस कुमारी
समस्तीपुर बिहार।

समस्तीपुर/उजियारपुर:- जिले के उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र सातनपुर पंचायत के बाजितपुर गांव में सावित्री बाई फुले का महिलाओं के द्वारा पुण्यतिथि मनाई गई। जिसमें रालोसपा महिला जिलाध्यक्ष सुनीता शर्मा एवं महिलाओं के द्वारा फुल माला से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती शर्मा ने कहा कि सावित्री बाई फुले भारत के प्रथम शिक्षिका ही नहीं बल्कि अच्छे समाजसेवी भी थे। इसके अलावा उन्हें महिलाओं की मुक्तिदाता भी कहा जाता है। अपना पूरा जीवन महिलाओं को शिक्षित करने में और उनका हक दिलाने में लगा दिया था। वहीँ महिलाओं को शिक्षा दिलाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष का भी सामना करना पड़ा था, लेकिन वह हार नहीं मानी और बिना धैर्य खोए पूरे आत्मविश्वास के साथ डटी रही और सफलता हासिल किये। उनके द्वारा समाज के महिलाओं में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और इसके लिए हमारे देश की महिलाऐं उनका हमेशा कर्जदार रहेगी। भारत के ऐसी क्रांतिकारी और महान समाजसेविका को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं और उन्हें शत-शत नमन करती हूं। इस कार्यक्रम के मौके पर बबीता देवी, मणि देवी, मालती देवी, अरूणा देवी, लीला देवी, सरिता देवी, हिरा देवी, शोभा देवी, राम दुलारी देवी, सुमित्रा देवी एवं सैकड़ों महिला उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button