नरेन्द्र मोदी जैसे तानाशाह को हटाने के लिए महागठबंधन को सचेत रहना होगा नहीं तो 2024 के बाद खत्म हो जाएगा देश से गणतंत्र- अवधेश कुमार राय

नरेन्द्र मोदी जैसे तानाशाह को हटाने के लिए महागठबंधन को सचेत रहना होगा नहीं तो 2024 के बाद खत्म हो जाएगा देश से गणतंत्र- अवधेश कुमार राय

जनविरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ दमदार रहा महागठबंधन का साझा धरना प्रदर्शन
जे टी न्यूज

मंसूरचक, बेगूसराय : जनविरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय परिसर में दमदार रहा महागठबंधन का साझा धरना-प्रदर्शन। साझा धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कार्यकर्ताओं ने पेठिया गाछी से गर्मजोशी के साथ जुलूस मार्च करते हुए मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय परिसर पहुंचे। सभी धरनार्थियों अपने -अपने हाथ में अपने -अपने दलों के झंडे बैनर लिए हुए जुलूस में पैदल मार्च कर रहे थे। वहीं धरनार्थियों के भीड़ के आगे प्रखंड परिसर छोटा पड़ गया अर्थात् घुटना टेक दिया। वहीं धरना प्रदर्शन को पूर्व विधायक सह महागठबंधन के जिला संयोजक सह भाकपा जिला सचिव अवधेश कुमार राय ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसे तानाशाह को देश की गद्दी पर से हटाने के लिए महागठबंधन को सचेत रहना होगा। अगर देश में किसी भी परिस्थिति में फिर से नरेंद्र मोदी सत्ता में वापस आ जाता है तो 2024 के बाद खत्म हो जाएगा देश से लोकतंत्र। अपनी नीति को देश के घर- घर, झुग्गी झोपड़ी से लेकर आम आवाम तक पहुंचाना और लोगों को जगाना चाहते हैं। इसके लिए लिक से थोड़ा हटकर भी चलना पड़ेगा तो चलेंगें। हम जुझारू एकता के साथ लोगों को जागरूक कर एकत्रित करने का काम करते हैं। तभी हम अपने दिये गये मोदी हटाओ देश बचाओ नारे को सच साबित कर पाने में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि तभी जनविरोधी मोदी सरकार को देश की गद्दी पर से हटा सकते हैं। उन्होंने महागठबंधन की घटक दलों की तरफ इशारा करते हुए कहा महागठबंधन को सचेत रहना होगा नहीं तो मोदी सरकार द्वारा कमजोर करने का काम चल रहा है। हम जो फैसला लेते हैं उस पर क़दम से क़दम मिलाकर कर चलना होगा। हमें मोदी सरकार के क्रियाकलापों को हर घर, झुग्गी झोपड़ी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों और एक एक मतदाताओं और सबसे महत्वपूर्ण देश के नौजवानों और किसानों तथा आधी आबादी महिलाओं तक पहुंचाएंगे और बताएंगे कि सत्ता पाने के लिए जो लोकलुभावन घोषणाएं की गई, जन-धन योजना,15-15 लाख रुपए सभी के खातों में देने और देश के 2 करोड़ युवाओं को प्रति वर्ष नौकरी देने, उज्ज्वला योजना तक हर घर घरेलू गैस कनेक्शन देने वाली बात आज़ कहां है। क्या इसमें से कितने योजनाएं केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई। राजद के प्रदेश युवा महासचिव रूपेश कुमार यादव ने ख़ास बात कहते हुए कहा कि बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर आज़ तक राज्य को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया गया।

ताकि कहीं बिहार तरक्की ना कर जाए। वहीं कार्यक्रम का संचालन भाकपा अंचल सचिव विंदेश्वरी महतो ने किया। वहीं धरना-प्रदर्शन को जदयू प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह , कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालेश्वर महतो, राजद प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया अरमान कुरैशी , पूर्व मुखिया अमीनुद्दीन, मुखिया इजहार अंसारी, हीरा कुमारी, पैक्स अध्यक्ष शंकर ईश्वर, रामनरेश महतो , शिवचंद्र महतो, पूर्व मुखिया रजि आलम, सहित महागठबंधन के सभी छोटे बड़े नेताओं ने संबोधित किया। वहीं मौके पर उप मुखिया जावेद अंसारी , रामकुमार चौधरी सहित हजारों हजार की संख्या में महागठबंधन कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button