पार्टी का रीढ़ होते है कार्यकर्ता:सत्येन्द्र कुमार मिश्र





पार्टी का रीढ़ होते है कार्यकर्ता:सत्येन्द्र कुमार मिश्र


जे टी न्यूज, रामगढ़वा: किसी भी पार्टी का कार्यकर्त्ता पार्टी का रीढ़ होते हैं।उक्त बातें भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)के जिला मंत्री सत्येन्द्र कुमार मिश्र ने प्रखंड क्षेत्र के विसमरापुर में पार्टी के कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रखंड स्तरीय जीबी बैठक को संबोधित करते हुए कही। श्री मिश्र ने पार्टी के राजनीतिक कार्यनीतिक लाइन एवम पार्टी के फैसलों का रिपोर्टिंग उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच करते हुए देश के वर्तमान परिस्थिति में पार्टी सदस्यो को सशक्त रहने की अपील की। जीवी मीटिंग में वर्क रिपोर्ट लोकल कमिटी के मंत्री समशुल हक अंसारी ने की। जिस पर सदस्यों ने सुझाव देकर वर्क रिपोर्ट को संपुष्ट किया। बैठक में पार्टी राज्य कमिटी सदस्य एवम पिपरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राजमंगल प्रसाद ने अपने संबोधन में कहा की आज आर एस एस ने जो साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ कर देश के अंदर व्यापक स्तर पर उन्माद उत्पन्न कर पुनः 2024 में भाजपा को सत्ता में लाने का अथक प्रयास कर रही है इस पर काबू पाने हेतु जन संगठनों को मजबूत करना होगा।

बैठक को जिला सचिव मंडल सदस्य धनंजय पुरी, अशोक पाठक, मुकेश कुमार, मोहम्मद एजाजुल ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता मीर मोहम्मद ने की। मौके पर मुख्य रूप से मौहम्मद सगीर, मोहमद मुमताज, मौहम्मद लालबाबू, अरविंद तिवारी, आदाब आलम, राम एकबाल पंडित, मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button