सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं प्रीतिभोज समारोह संपन्न

सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं प्रीतिभोज समारोह संपन्न

जे टी न्यूज़ , सासाराम (रोहतास) : कुशवाहा सभा भवन समिति के तत्वाधान में सम्राट अशोक शिलालेख महोत्सव एवं प्रीति भोज समारोह कुशवाहा सभा भवन के ट्रस्टी संरक्षक सत्यनारायण स्वामी के अध्यक्षता एवं संजय कुमार सिंह के संचालन में धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित का नगर निगम के डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी के द्वारा किया गया तथा आगत अतिथियों का स्वागत अभिनंदन सभा भवन के सचिव शिव कुमार सिंह ने किया। अपने उद्घाटन भाषण में डिप्टी मेयर ने बताया कि 256 ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक ने विश्व के सबसे बड़े रोड कोलकाता से पेशावर तक के रोड निर्माण के समय सासाराम स्थित बौद्ध पहाड़ी पर एक शिलालेख लिखवाया था। जिसे सम्राट अशोक शिलालेख के नाम से विश्व का इतिहास में प्रसिद्ध है।

देश विदेश के हजारों लोग इस शिलालेख का अवलोकन एवं दर्शन करते हैं। पूरातत्व विभाग से निवेदन है कि शिलालेख का विकास कर पहाड़ी के नीचे सम्राट अशोक पार्क के रूप में विकसित कर दिया जाए तो पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर डिप्टी मेयर सत्यवंती देवी, पूर्व उपमुख्य पार्षद चंद्रशेखर सिंह, सुग्रीव प्रसाद सिंह, सियाराम सिंह, संजय कुमार सिंह, जागरोपन सिंह, रामराज राम, डॉक्टर अरविंद कुमार, राम सुरेश सिंह, रामनारायण सिंह, अनिल कुमार सिंह, अखिलेश सिंह, रामनरेश महतो, नंदू सिंह, अशोक सिंह, राम अवतार मौर्य, बाबू चन्द सिंह, रामनारायण सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, शिव मुनि सिंह यादव, चांदी सिंह, मिथिलेश सिंह, रामाश्रय सिंह, सच्चिदानंद सिंह, वीरेंद्र कुमार, गुलाबचंद सिंह, आनंदी सिंह, भरत सिंह, राज कुमार, जगत नारायण सिंह, नंदू सिंह, माया देवी, रिंकी देवी, चंद्रावती देवी, सोनेलाल सिंह, रविंद्र कुमार राम, सुजीत कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार, रामेश्वर सिंह, राकेश कुमार अधिवक्ता, रवि देवा, राजकुमार अधिवक्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। pallawi kumari

Related Articles

Back to top button