कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का भाजपा ने किया पुतला दहन

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद का भाजपा ने किया पुतला दहन

 

जे टी न्यूज, सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी रोहतास जिला इकाई द्वारा कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के पास से 450 करोड़ से अधिक कैश बरामदगी को लेकर पोस्ट ऑफिस चौक पर पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय सिंह, अशोक साह, जिला उपाध्यक्ष विवेक सिंह, नगर अध्यक्ष संदीप सोनी, मंडल अध्यक्ष बृजनंदन कुशवाहा, जिला प्रवक्ता संजय कश्यप, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी, सुनील रजक, संतोष कुमार, सुजीत गोंड, शरत चंद्र संतोष, अखिलेश सिंह, सनी चौरसिया, विस्तारक कुश पांडेय, बजरंगी, भोला गुप्ता, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष अशोक रंजन पांडेय, मुन्ना शर्मा, बैरिस्टर पासवान, पीटर राम, संजय गुप्ता सहित कई अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला महामंत्री विजय सिंह ने बताया कि झारखंड में सहयोगी की भूमिका निभाने वाली कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहा से 450 करोड़ से अधिक कैश बरामदगी सब कुछ साबित करता है। इसके पहले बेंगलुरु में कांग्रेस नेता के रिश्तेदार के यहां से 42 करोड़, उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले पीयूष जैन के यहां से 200 करोड़, जुलाई 2022 में ममता सरकार के मंत्री पार्थ बनर्जी के ठिकाने से 50 करोड़ कैश बरामद हुआ। एक तरफ घमंडिया गठबंधन है जहां भ्रष्टाचार, लुट खसोट, दलाली की गारंटी है दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है। जो भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। मोदी की गारंटी मतलब बेईमानी से पाई पाई वसूलने की गारंटी है।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button