छात्रा रश्मि कुमारी की जघन्य हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

छात्रा रश्मि कुमारी की जघन्य हत्या के विरोध में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

जे टी न्यूज़, पूर्णिया : पूर्णिया विश्वविद्यालय,पूर्णिया के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग के चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा रश्मि कुमारी की जघन्य हत्या के विरोध में स्नातकोत्तर विभाग के सभी छात्र,छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा सोमवार को साढ़े ग्यारह बजे से बॉयज हॉस्टल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार झा सोमवार को कुलपति के प्रभार में थे ,उन्होंने कहा कि रश्मि की जघन्य हत्या हुई है। हम विश्वविद्यालय परिवार की ओर से निंदा करते हैं और पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं

कि यथाशीघ्र दोषियों को गिरफ्तार करें। दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ घनश्याम राय, कुलानुशासक प्रोफेसर अंजनी कुमार मिश्रा, डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर मरगूब आलम,प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, डॉ मनीष कुमार सिंह, प्रोफेसर जेबीएन विकर्तन, प्रोफेसर एस एल वर्मा, परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह, डॉ माया कीर्ति, श्रीमती ऋचा ज्योत्स्ना आदि उपस्थित थे।

Pallawi kumari

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button