मदना में राम-जानकी प्रतिमा का समारोह पूर्वक हुआ लोकार्पण

मदना में राम-जानकी प्रतिमा का समारोह पूर्वक हुआ लोकार्पण

जे टी न्यूज,खजौली : प्रखंड़ क्षेत्र के मदना गांव स्थित रामजानकी मंदिर में राम-जानकी एवं हनुमान जी के प्रतिमा का तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा व लोकार्पण कार्यक्रम सोमवार को मंहथ बामन भगवान मंहथ वैष्णव दास हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। नवनिर्मित मंदिर में राम-जानकी एवं हनुमान जी के प्रतिमा का लोकार्पण पंडौल थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी मुख्य अतिथि समाजसेवी संतोष झा ने प्रतिमा का लोकार्पण किया एवं इसके बाद बामन भगवान मंहथ वैष्णव दास, मुक्ति महतो, प्राचार्य प्रो. सुभाष सिंह, दिलीप सिंह, पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय,राम अयोध्या सिंह,रामनाथ सिंह,राशलाल सिंह ने संयुक्त रूप से आरती उतारकर रामजानकी प्रतिमा को आम भक्तो के लिए सार्वजनिक किया गया। मंहथ बामन भगवान मंहथ वैष्णव दास ने उपस्थित सभी अतिथियों को पाग दोपता एव पुष्पमाला पहनकर सम्मानित किया। संतोष झा ने कहा कि सनातन धर्म सभी धर्मों की जननी है। इसी धर्म से सभी धर्म का जन्म हुआ है। पुनः लोग धर्म वापसी कर सनातन धर्म की ओर आ रहा है। संम्पूर्ण देशवासियों को सनातन धर्म को अपनाना चाहिए।उन्होंने कहा कि सनातन धर्म से ही देश को कल्याण होगा । मंहथ बामन भगवान वैष्णव दास ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा परम कर्तव्य है। धर्म के प्रति जिनका समर्पण होगा वह कभी दुखी नही रह सकता है। उन्होंने कहा कि भक्तों के सहयोग से मंदिर का निर्माण व प्रतिमा का अनावरण कार्य संम्पन्न हुआ है। इसके लिए समस्त श्रद्धालुओं को उन्होंने ने हृदय से साधुवाद दिया। इस अवसर पर साधु संतों का भव्य भंडारा का आयोजन किया गया है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष लालबाबू राय, शुभ मंगल झा, आलोक झा,नागेंद्र यादव, प्राचार्य प्रो. सुभाष सिंह,नागेंद्र यादव,पूर्व मुखिया रामदेव प्रसाद सिंह,मुक्ति महतो,राम भरोस पांडेय, शंम्भू चौधरी,दिलीप सिंह,चंद्र सिंह,जय प्रकाश सिंह,रामदेव साहू, राम कृपाल सिंह,अरुण सिंह,महेश मंडल,राम नाथ सिंह सहित दर्जनों भक्तजनों उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button