रामजन्म भूमि से चली कलश शोभा यात्रा पहुंचा खजौली

रामजन्म भूमि से चली कलश शोभा यात्रा पहुंचा खजौली

जे टी न्यूज,खजौली: भगवान श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से पुजित अक्षत कलश शोभा यात्रा रविवार को खजौली पहुंची। विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के नेतृत्व में गोकुलधाम से रामभक्त कुंदन कुमार सिंह एवं सुमित कुमार सिंह के देखरेख में खजौली पहुंचा। जिसमें विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल एवं सकैड़ों रामभक्तों की समूहों ने खजौली प्रखंड के रसीदपुर,

ठाहर, इनरवा, मंगती चैक, खजौली बाजार, दतुआर गांव का भ्रमण करते हुए नरार टोल स्थित रामजानकी मंदिर पहुंची। कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि भगवान रामलला की कलश शोभा यात्रा भ्रमण जिला के हरेक गांवों से होकर गुजरेगी।

भाजपा नेता शंम्भू नाथ ठाकुर, भाजपा नेता व कंन्हौली पंचायत के मुखिया अर्जुन सिंह, अनीश कुमार झा ने कहा कि श्रीराम जानकी तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से पूजित कलश की वितरण बिहार राज्य के सभी हिंदुओ के बीच वितरण किया जाएगा। जो ऐतिहासिक होगा। यह सौभाग्य का भी विषय है। मौके पर अनीश कुमार झा, विवेक कुमार सिंह, पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह, राम विनय सिंह, ओमप्रकाश सिंह सहित सैकड़ों राम भक्त शामिल थे।

Related Articles

Back to top button