जलावन तोड़ने के दौरान दो महिला को लगा करंट

जलावन तोड़ने के दौरान दो महिला को लगा करंट

जे टी न्यूज, मधुबनी: जंगल में जलावन तोड़ने के दौरान 11 हजार बिजली तार के संपर्क में आने से दो महिला को करंट लग गया।

जिससे उक्त महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायल महिला कि पहचान भछी गांव निवासी रेखा देवी व गुल्ली देवी के रूप में हुइ है। घायल महिला ने बताई की हमलोग घर के लिए जलावन तोड़ रहे थे,

ऊपर नहीं देखने के कारण बिजली तार के संपर्क में आ गए। इधर सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा उपचार कर फिलहाल भर्ती कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button