आम आदमी पार्टी ने किया कार्य कर्ता सम्मान समारोह 

आम आदमी पार्टी ने किया कार्य कर्ता सम्मान समारोह 

जे टी न्यूज, केसरिया/पू०च०:

आम आदमी पार्टी ने रविवार को देवीगंज मे जनसंवाद एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। देवीगंज स्थित एक निजी परिसर में आयोजित इस समारोह में पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। संबोधित करते हुए पार्टी के जिला प्रभारी उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि लोग देशविरोधी शक्तियों को दरकिनार कर राष्ट्रहित में आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं।

यह आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली व पंजाब में किये गए जनहितकार्यों का परिमाण है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर गरजते हुए कहा कि वर्तमान दोनों सरकार ने आमजन को लूटने का काम किया है। वहीं अध्यक्षता करते हुए जिला प्रवक्ता रामाधार राय ने कहा कि आप सरकार की शिक्षा मॉडल सहित अन्य कार्यों को अन्य राज्य अपना रही है। इतने कम समय में ईमानदारी व जनता की सेवा के माध्यम से आम आदमी पार्टी व अरविंद केजरीवाल ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

समारोह के क्रम में पार्टी के नवमनोनीत पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। समारोह का संचालन पार्टी के विधानसभा प्रभारी अरुण कुमार ने किया। मौके पर प्रखण्ड प्रभारी विनोद प्रसाद, जीतन पासवान, सुनील कुमार सिंह, रेणु देवी, किरण देवी, चंदन कुमार, रंजीत पासवान, हरिवंश प्रसाद, कामेश्वर मिश्रा, नारद प्रसाद, सुरेंद्र साह, शिवमंगल चौधरी, राजेश्वर साह, वीरेंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button