कामरेड सुदर्शन पासवान के मूर्ति का हुआ अनावरण

कामरेड सुदर्शन पासवान के मूर्ति का हुआ अनावरण

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): रोहतास जिला अंतर्गत प्रखंड करगहर के ग्राम सिरिसिया में 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नेता कामरेड स्वर्गीय सुदर्शन पासवान का मूर्ति अनावरण चेनारी विधानसभा के पूर्व विधायक व भाजपा नेता ललन पासवान ने किया।

मुख्य अतिथि सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता एवं अध्यक्षता करगहर विधानसभा के पूर्व CPI प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल करगहर प्रखंड अध्यक्ष व पूर्व जिला पार्षद शकील अहमद,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सुशील मिश्र,CPI रोहतास के सहायक जिला सचिव राम अवतार पासवान,बिहार राज्य किसान सभा के जिला अध्यक्ष राम भरत सिंह मुखिया, बंजारी के मुखिया अली हसन, पूर्व शिक्षक गेंदा पासवान,

समाजसेवी साथी राजवंश पासवान, फूड एंड एलांइड वर्कर यूनियन जिला महामंत्री चंद्रेश्वर प्रसाद,रालोजपा नेता राजा राम गुप्ता,AIYF जिला सचिव रविशंकर पासवान,सीपीआई नेता जगनारायण गुप्ता,फेकू सेठ, समाजसेवी,रवि रंजन वर्मा, बहादुर पासवान,चंदेश्वर पासवान, राम सुरेश बैठा, शिवप्रसन सिंह, श्री राम राम,मंटू गुप्ता,लाल बहादुर पासवान, कामरेड सुदर्शन पासवान के सुपुत्र चंदेश्वर पासवान,कामेश्वर पासवान सहित सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिला हित मित्र उपस्थित थे।

अंत में कामरेड सुदर्शन पासवान अमर रहे, कामरेड सुदर्शन पासवान को लाल सलाम के नारों से आम सभा गूंज उठा। सासाराम विधायक राजेश कुमार गुप्ता ने सुदर्शन पासवान को शोषित पीड़ित गरीब गुरवा के हक के लिए लड़ने वाला एक सच्चा सिपाही बताया। उनकी मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हाड़ कपा देने वाली ठंड में भी इतनी भारी संख्या में उपस्थित उनके द्वारा किए गए कार्यों की मिसाल पेश कर रही है।

 

पूर्व विधायक ललन पासवान ने कामरेड सुदर्शन पासवान की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा की यह एक जुझारू योद्धा संघर्ष करने वाले वीर थे। चंदेश्वर पासवान ने अपने पिताजी की मूर्ति की स्थापना कर एक होनहार सच्चे सुपुत्र की मिसाल पेश की। करगहर विधानसभा के पूर्व CPI प्रत्याशी महेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कैंब्रिज सुदर्शन पासवान को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक सच्चा सिपाही बताया। उन्होंने कहा पार्टी द्वारा आयोजित प्रदर्शन सत्याग्रह में सुदर्शन पासवान झंडा डंडा के साथ सदैव आगे रहते थे।

सामंतो द्वारा किए जा रहे जुल्म का उन्होंने मुहतोड़ जवाब देने का काम किया। पार्टी ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है।

शकील अहमद एवं सुशील मिश्रा ने सुदर्शन पासवान को ईमानदार एवं जनता का सेवक बताएं।

Related Articles

Back to top button