जननायक की 100 वीं जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित सीएम ने किया स्मरणांजली का विमोचन

जननायक की 100 वीं जयंती पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित सीएम ने किया स्मरणांजली का विमोचन

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: बुधवार को जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति भवन पर जननायक कर्पूरी जन्म शताब्दी राजकीय समारोह पूरे उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। 100वीं जयंती पर उत्साह का रंग कुछ ज्यादा गहरा था

 

क्योंकि मंगलवार की देर शाम भारत सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को सर्वाैच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने का एलान किया। इस समारोह में भाग लेने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भी स्मृति भवन पहुंचे। परंपरानुसार हेली पैड पर ही गार्ड आॅफ आॅनर की औपचारिकता के बाद जननायक के पैतृक आवास स्थित स्मृति भवन में आयोजित सर्वधर्म प्रार्थना सभा और आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

प्रार्थना सभा में सनातन धर्म के परंपरानुसार पं. रामानंद झा, इस्लाम की परंपरानुसार मो. नुरैन रजा, सिख परंपरानुसार सरदार सुरजीत सिंह, इसाई परंपरानुसार फादर लक्ष्मण पाॅल एवं आर्य समाज की परंपरानुसार आदर्श ने स्व ठाकुर के आत्मा की चिर शान्ति केलिए प्रार्थना की।

 

प्रार्थना सभा के बाद पहले सीएम, व तमाम वर्तमान व पुर्व विधायकों सहित आगत अतिथियों ने स्व ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कर्पूरी ठाकुर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित स्मारिका स्मरणांजली का भी विमोचन किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य रामनाथ ठाकुर, पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह, रोसडा विधायक विरेन्द्र कुमार, सीपीएम विधायक अजय कुमार, राजद विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन, उप महापौर रामबालक पासवान, शील कुमार राय, बनारसी ठाकुर, महेन्द्र झा, सहित कई नेता व कर्पूरी जी के करीबी के अलावा जिलाधिकारी योगेन्द्र सिंह, एसपी विनय तिवारी, एएसपी संजय पाण्डेय, आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Back to top button