संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर जिला मुख्यालय में किसानों ने निकाला ट्रेक्टर मार्च

संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय व्यापी आवाहन पर जिला मुख्यालय में किसानों ने निकाला ट्रेक्टर मार्च

भाजपा सरकार पूंजीपतियों के इसारे पर कर रहे हैं काम :- विनोद

 

जे टी न्युज,सहरसा:- संयुक्त किसान मोर्चा के द्रारा कारपोरेट लुट को खत्म करने और धर्म निरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत की रक्षा की ली गई शपथ। 26 जनवरी 2024 कारपोरेट लुट को खत्म करने खेती किसानी को बचाने और देश के संविधान लोकतंत्र धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर बिहार राज्य किसान सभा सहित अन्य किसान मजदूर संगठन के नेतृत्व में सहरसा पटेल मैदान से किसानों को ट्रेक्टर परेड निकाला गया जो सराही,बेंगहा,कहरा कुटी,रिफुजी कोलनी,

बनगांव रोड, महावीर चौक, शंकर चौक, डीबी रोड, थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए समाहरणालय गेट पर पहुचा अपनी मांगों से संबंधित स्मार पत्र जिला पदाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार के नाम से प्रेरित स्मार पत्र सौंपा गया। ट्रेक्टर मार्च के नेतृत्व बिहार राज्य किसान सभा महासचिव विनोद कुमार ने कहा भाजपा सरकार किसान की जमीन को छीलकर बड़े बड़े कारपोरेट पूंजीपतियों के हाथ बेच रहे हैं

किसान आन्दोलन में मारे गए किसान और एक पत्रकार के परिवार को सरकारी नौकरी और गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टैनी को बर्खास्त नहीं किए भाजपा देश में धर्म के नाम पर राजनीति रोटी सेंकने में लगे हैं एक धर्म को दुसरे धर्म के बीच नफरत की बीज बो रहे हैं संयुक्त मंत्री रणधीर यादव जिला अध्यक्ष कृष्ण दयाल यादव, दिनेश साह,विजय यादव,भवेश यादव, व्यास प्रसाद यादव, केशव कुमार, सकिल अहमद खां,

सीटू नेता नसीम उद्दीन दुखी शर्मा, नसीम मिस्त्री, मनोज शर्मा, महेन्द्र शर्मा, विद्यानंद यादव, राजीव रंजन, रणविजय कुमार, बलराम यादव, अर्जुन कुमार अमर अनिल मेहता,साहेब मुखिया, जयहिंद सादा मो. मकसुद,असलम,

ऐटक नेता प्रभुलाल दास, उमेश चौधरी, शंकर कुमार, नौजवान नेता कुलानन्द कुमार ब्रजेश महतो,ने ट्रेक्टर एवं अन्य वाहन मार्च में शामिल होकर एकजुटता प्रकट किया। परेड में शामिल किसान मजदूरों ने मोदी सरकार के खिलाफ गगन चुंगी नारे लगा रहे थें।

Related Articles

Back to top button