भीषण विश्वासघात के आदि हो चुके नीतीश कुमार ने गिरगिटो को भी दिया मात-विष्णुदेव सिंह यादव 

भीषण विश्वासघात के आदि हो चुके नीतीश कुमार ने गिरगिटो को भी दिया मात-विष्णुदेव सिंह यादव

जे टी न्यूज, मधुबनी:

लोकतंत्र व सामाजिक न्याय के साथ भीषण विश्वासघात के आदि हो चुके नीतीश कुमार ने अपने रंग बदलने में गिरगिटों को भी मात दे दिया हैं। यह बातें राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव ने सीएम नीतीश के महागठबंधन से अलग होने के बाद विज्ञाप्ति जारी कर कही हैं।

जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा हैं कि न्याय व लोकतंत्र की लड़ाई को पटरी से उतारने के लिए भाजपा ने नीतीश को फिर से मोहरा बनाया हैं। महागठबंधन से निकलने और भाजपा के साथ पुनः जाने का जो वजह नीतीश कुमार बता रहे हैं वह सफेद झूठ है। भाजपा से अलग होने के बाद बिहार विधानसभा सभा में इन्होंने क्या घोषणा किया था कि मिट्टी में मिल जाऊँगा , भाजपा में नही जाऊंगा। भाजपा का अदना से अदना कार्यकर्ता तक कह चुका है

कि नीतीश कुमार के लिए भाजपा का दरवाज़ा बंद हो चुका है. इन सबके बावजूद नीतीश कुमार जैसा स्वाभिमानहीन व्यक्ति ही पुनः वहाँ जाने की बात सोच सकता है। महागठबंधन के संपूर्ण कार्यकाल में तेजस्वी यादव ने साढ़े चार लाख़ से अधिक नौकरी के साथ ही नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा देकर जिस प्रकार अपने कर्तव्यनिष्ठ आचरण का परिचय बिहार के जनता को समर्पित किया है इसको सम्पूर्ण देश ने देखा और सराहा हैं।

Related Articles

Back to top button