राजकीय सम्मान के साथ पूर्व राजस्व राज मंत्री गुणानंद झा की हुई अंत्योष्टि

राजकीय सम्मान के साथ पूर्व राजस्व राज मंत्री गुणानंद झा की हुई अंत्योष्टि

जे टी न्यूज़, मधुबनी :

मधुबनी जिले के बाबूबरही विधानसभा के पूर्व विधायक व बिहार सरकार के पूर्व राजस्व राज मंत्री,मिथिला सपुत गुणानंद झा का 92 वर्ष की उम्र में अचानक हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उन्होंने अपनी अंतिम सांस बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के मुरहदी पंचायत के मौआही गाँव स्थित अपने निजी अवास पर लिया। उनके आकस्मिक निधन से गांव, प्रखंड, जिला सहित राज्य में शोक की लहर है।

बता दें की वर्ष 1985 से 1990 के बीच बाबूबरही विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से विधायक रह चुके हैं। वहीं राजस्व राज मंत्री बिहार सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनके अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ में लोग उपस्थित रहे। स्व. मंत्री को मुखाग्नि भतीजा सुमन कुमार झा के द्वारा दिया गया।

स्व. मंत्री की दो पत्नियों में से एक का निधन पूर्व में ही हो चुका है। एक पत्नी जीवित है। उन्हें कोई संतान नहीं है। जिला पदाधिकारी अरविंद कुमार, पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, एसडीपीओ राजीव रंजन,

थाना अध्यक्ष चंद्रमणि, प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमन मुराड़ी की उपस्थिति में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

उपस्थित लोगों ने इसे अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरी शोक व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button