मृत बच्ची का भ्रूण पाया गया, कुत्तों द्वारा नोचते हुए…।

ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- सदर क्षेत्र के मोहनपुर रोड के निर्माणाधीन मिश्रा कंपलेक्स के पास एक बच्ची का भ्रूण मृत अवस्था में पाया गया है।

बगलगीरों का कहना है कि उसे कुत्ते नोच नोच कर खा रहे थे। उन लोगों ने कुत्ते को भगाया। वहीं उस बच्ची के शव पर किसी भारती हाॅस्पिटल का पर्चा साटा हुआ है।

क्षेत्र में इस बात की सनसनी फैल गई बड़ी संख्या में लोग यहां पर जुटे हुए हैं। अभी तक प्रशासन के कोई भी कर्मी अधिकारी घटनास्थल पर नहीं आए हैं। एक बार फिर से बच्ची के भ्रूण को कुत्ते द्वारा खाए जाने से शहर में चर्चा का विषय गर्म है।

मानवता शर्मसार हो रही है। इस संदर्भ में भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुदर्शन प्रसाद सिंह ने जिला प्रशासन एवं समस्तीपुर के सिविल सर्जन को चेतावनी देते हुए आगाह किया है कि इस प्रकार की घटना को रोका जाए अन्यथा आने वाले दिनों में आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button