फिर संकट में चंपई सरकार

फिर संकट में चंपई सरकार
कांग्रेस के 12 विधायक नाराज

जे टी न्यूज, रांची(संजय कुमार धीरज): झारखंड में एक बार फिर से चंपई सरकार पर संकट के बादल छाने लगे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर नाराज कांग्रेस विधायक बेंगलुरु जाने की तैयारी में हैं। कांग्रेस के 12 विधायक चंपई सोरेन की कैबिनेट विस्तार से नाखुश चल रहे हैं।


जानकारी के अनुसार, ये सभी कांग्रेस विधायक चंपई सोरेन की सरकार के बजट सत्र में शामिल होने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस विधायक कोटे के सभी चार मंत्रियों को हटाकर नये चेहरों को शामिल किया जाए।
दरअसल, चंपई सोरेन मंत्रिमंडल में शुक्रवार को आठ मंत्रियों ने शपथ ली थी। इसे लेकर कुछ कांग्रेस विधायकों ने मंत्रिमंडल विस्तार पर नाराजगी जताई। इन लोगों की मांग थी कि नए चेहरों को शामिल किया जाए। कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने दावा किया कि कैबिनेट विस्तार होने से पहले उन्होंने अपने विचार रखे थे।

Related Articles

Back to top button