मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 11 खिलाड़ियों और उनके कोचों को किया सम्मानित

जे टी न्यूज़, दिल्ली : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के 11 खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की जब अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हमारे खिलाड़ी पदक जीत कर आते है तो सिर्फ़ एक खिलाड़ी नहीं पूरा पूरा भारत जीतता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने १९वे एशियाई गेम्स में

अपनी प्रतिभा के दम पर मेडल जीत कर तिरंगे का मान बढ़ाने वाले दिल्ली के 11 खिलाड़ियों और उनके कोचों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा की अपनी नीतियों के ज़रिए- तैयारियों के संघर्ष से लेकर जीतने के सम्मान तक केजरीवाल सरकार खिलाड़ियों के साथ खड़ी है। हमें अपने खिलाड़ियों पर गर्व है।

Related Articles

Back to top button