विवेक कुमार ठाकुर ने किया काॅलेज का नाम रोशन

विवेक कुमार ठाकुर ने किया काॅलेज का नाम रोशन

जे टी न्यूज, मधुबनी:
बिहार माध्यमिक बोर्ड पटना ने इन्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। लदनियां के बोनटोल निवासी विवेक कुमार ठाकुर को आई एस सी में 86 प्रतिशत अंक मिले हैं। उनका नामांकन खाजेडीह स्थित इन्टर कॉलेज में था। उन्हें 428 अंक मिले हैं। मैट्रिक की परीक्षा उसने नव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय परसाही से पास की थी। उसे बिहार स्तर पर दूसरा स्थान मिला था। इस स्कूल के छात्र ने 2019 से अभी तक लगातार टॉपर्सों की सूची को सुशोभित किया है। उसने सिधपा गांव स्थित मां शारदे कोचिंग सेंटर में रहकर तैयारी की थी। इस कोचिंग के छात्रों ने विगत कई वर्षों से टॉपर्सों की सूची में जगह सुरक्षित करने का गौरव पाया है।
वर्ष 2022 में विवेक कुमार ठाकुर ने 486 अंक प्राप्त कर बोर्ड में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विदित हो कि 2014 में हाई स्कूल के रूप में उत्क्रमित इस विद्यालय के छात्रों ने सतत स्वाध्याय, गुरुजन के आशीर्वाद, परिजनों के सहयोग से लगातार बढ़िया परिणाम देकर सुर्खियां बटोरी है।
वर्ष 2019 में इस स्कूल के छात्र रामकुमार सिंह को बोर्ड में नौवां व रामकुमार पासवान को जिले में दूसरा स्थान मिला था। लोगों ने इसका श्रेय निजी कोचिंग चलाने वाले प्रमोद कुमार सिंह, अशोक कुमार पूर्वे व ब्रह्मदेव सिंह को दिया है।

Related Articles

Back to top button